उत्तराखंड
कालेश्वर में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरे ट्रक चालक की मौत, एक घायल

चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र के कालेश्वर में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही चौकी लंगासू पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। 108 एंबुलेंस से उन्हें उप-चिकित्सालय कर्णप्रयाग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ट्रक चालक को मृत घोषित कर दिया। घायल का इलाज जारी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।




