सीएम धामी देंगे जनता को नई सौगातें, एक ही दिन में कई योजनाओं का उद्घाटन

Local Samachaar
1 Min Read

देहरादून : जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। डीएम सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह ने कार्यक्रम स्थलों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

शनिवार शाम 6 बजे सीएम धामी डालनवाला थाने से 13 आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरनों का रिमोट कंट्रोल से उद्घाटन करेंगे। ये सायरन भूकंप, बाढ़ और अन्य आपात स्थितियों में लोगों को सतर्क करने के लिए लगाए गए हैं।

 

इसके बाद शाम 6:30 बजे घंटाघर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी घंटाघर सौंदर्यीकरण, चार हिलांस आउटलेट और बाल भिक्षावृत्ति से शिक्षा कार्यक्रम का लोकार्पण करेंगे।

 

इन योजनाओं से न केवल शहरवासियों को सुविधा मिलेगी बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। जिला प्रशासन ने बताया कि भविष्य में अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह की योजनाएं चलाई जाएंगी।

Share This Article