देहरादून में होगा क्रिकेट महाकुंभ, 23 सितम्बर से शुरू होगी उत्तराखंड प्रीमियर लीग

Local Samachaar
1 Min Read

देहरादून क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) का आयोजन 23 सितम्बर से 8 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। सभी मुकाबले राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, देहरादून में खेले जाएंगे। राज्य क्रिकेट संघ ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य उत्तराखंड की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

फाइनल मुकाबला 8 अक्टूबर को खेला जाएगा। आयोजकों के अनुसार, दर्शकों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है ताकि वे क्रिकेट का आनंद परिवार सहित उठा सकें।

Share This Article