खेल

मंधाना का शतक और क्रांति गौड़ की घातक गेंदबाजी, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

नई चंडीगढ़। भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में 102 रनों से शिकस्त दी।

 

मंधाना ने सिर्फ 77 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और 91 गेंदों में कुल 117 रन बनाए। उनकी पारी में 14 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनके आउट होने तक टीम इंडिया का स्कोर 192 था। इसके बाद हालांकि बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर पड़ी और पूरी टीम 292 रन पर सिमट गई।

 

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों में डार्सी ब्राउन सबसे सफल रहीं, जिन्होंने 3 विकेट झटके।

 

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम जल्दी-जल्दी विकेट गंवाती चली गई। सुथरलैंड ने 45 रन बनाए, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकीं। पूरी टीम 41वें ओवर में 190 रन पर ऑलआउट हो गई।

 

भारत के लिए क्रांति गौड़ ने घातक गेंदबाजी की और 3/28 के शानदार आंकड़े दर्ज किए।

 

अब सीरीज़ 1-1 से बराबरी पर आ गई है। निर्णायक मैच दिल्ली में खेला जाएगा, जो आगामी वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों के लिए बड़ी परीक्षा होगा।

Related Articles

Back to top button