उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने की घटना से नंदानगर क्षेत्र में भारी तबाही हुई है। प्रशासन ने बताया कि छह घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और सात लोग अब तक लापता हैं। हालांकि राहतकर्मियों ने मौके से दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है।
ग्रामवासियों ने बताया कि घटना के समय तेज बारिश के कारण अचानक नाला उफान पर आ गया और पानी के साथ मलबा बहकर बस्ती में आ गया। SDRF, पुलिस और प्रशासनिक टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। मुख्यमंत्री ने भी जिला प्रशासन को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

