अब और मजबूत होगा नारी सुरक्षा कवच, यूपी में मिशन शक्ति 5.0 लागू

Local Samachaar
1 Min Read

उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार ने Mission Shakti 5.0 लागू करने की घोषणा की है। नवरात्रि से शुरू हो रहे इस अभियान में शहरों से लेकर गाँव तक महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

खासतौर पर छेड़छाड़ और अपराध की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाएगी। महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण और हेल्पलाइन सेवाएँ आसानी से उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़े।

Share This Article