भारी बारिश से मसूरी–देहरादून के सभी रास्ते टूटे, पर्यटकों से यात्रा न करने की अपील

Local Samachaar
1 Min Read

मसूरी। बादल फटने और लगातार बारिश ने मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में तबाही मचा दी है। प्रशासन ने जानकारी दी है कि मसूरी से देहरादून और अन्य स्थानों को जोड़ने वाले सभी मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

 

बंद मार्गों की सूची –

 

मसूरी–देहरादून मोटर मार्ग

 

झड़ीपानी–चुनाखाला–देहरादून मार्ग

 

मसूरी–किमाड़ी–देहरादून मार्ग

 

मसूरी–यमुनापुल–विकासनगर मार्ग

 

मसूरी–ऋषिकेश मार्ग

 

मसूरी–उत्तरकाशी मार्ग

 

 

इस परिस्थिति में नागरिकों और पर्यटकों से अनुरोध है कि वे बिना आवश्यकता यात्रा से बचें। यदि किसी को मदद, दवाइयों या आवश्यक सामान की जरूरत हो तो 9897055999 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share This Article