देहरादून ट्रैफिक पुलिस अलर्ट: बारिश और बादल फटने से मार्ग अवरुद्ध, यात्रियों से घर में रहने की अपील

Local Samachaar
1 Min Read

देहरादून। लगातार हो रही बारिश और सहस्त्रधारा में बादल फटने से देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में हालात बिगड़ गए हैं। कई मार्गों पर यातायात प्रभावित है।

 

पुलिस के मुताबिक –

 

मसूरी क्षेत्र के कई मार्ग भारी बारिश से बंद पड़े हैं।

 

प्रेमनगर इलाके में नंदा की चौकी के पास पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।

 

सहस्त्रधारा रोड और अन्य इलाकों में जलभराव और भूस्खलन की वजह से यात्रा करना जोखिम भरा हो गया है।

 

नेपालीफार्म से देहरादून के बीच कुछ पुलों को नुकसान पहुंचा है।

 

 

इन परिस्थितियों को देखते हुए देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि वे आज (16 सितम्बर 2025) अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थान पर रहें।

 

मदद और सूचना के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर हैं –

112 और 7579278154

देहरादून ट्रैफिक पुलिस अलर्ट: बारिश और बादल फटने से मार्ग अवरुद्ध, यात्रियों से घर में रहने की अपील

 

 

Share This Article