बादल फटने से टपकेश्वर महादेव मंदिर डूबा, भक्तों में दहशत

Local Samachaar
1 Min Read

देहरादून। सहस्त्रधारा और मालदेवता इलाके के साथ-साथ अब टपकेश्वर महादेव मंदिर भी भारी बारिश और बादल फटने की चपेट में आ गया है। सोमवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद मंदिर के पास बहने वाली तमसा नदी अचानक उफान पर आ गई, जिससे मंदिर का पूरा परिसर पानी में समा गया।

मंदिर के पुजारी ने जानकारी दी कि सुबह करीब 5 बजे से पानी का बहाव इतना तेज हो गया था कि मंदिर परिसर जलमग्न हो गया। मंदिर में मौजूद श्रद्धालु और आसपास के लोग तुरंत सुरक्षित स्थानों पर चले गए।

 

स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मंदिर परिसर का नज़ारा बेहद भयावह हो गया है। पानी चारों तरफ फैल चुका है और मंदिर की सीढ़ियाँ तक डूब गई हैं।

 

हालांकि सबसे बड़ी राहत यह रही कि शिवलिंग और गर्भगृह सुरक्षित हैं। फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

Share This Article