उत्तराखंड सरकार ने राज्य के दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने
देहरादून और
पिथौरागढ़ के बीच नई फ्लाइट सेवा की शुरुआत की है।
इस सेवा से जहां यात्रियों को तेज और सुरक्षित परिवहन का विकल्प मिलेगा, वहीं पर्यटन उद्योग को भी बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। खासकर कुमाऊं क्षेत्र के खूबसूरत पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होने से देश-विदेश के पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है।
इसके साथ ही यह पहल क्षेत्रीय विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी।

