प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साइप्रस दौरे ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा दी है। लंबे अंतराल के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री के इस दौरे को ऐतिहासिक बताया जा रहा है। दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व ने आपसी सहयोग बढ़ाने और वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटने के लिए व्यापक चर्चा की।
बैठक के बाद भारत और साइप्रस ने अगले पांच वर्षों के लिए रणनीतिक सहयोग का रोडमैप तैयार करने की घोषणा की। इस रोडमैप में आर्थिक सहयोग, स्टार्टअप, डिजिटल इनोवेशन, रक्षा साझेदारी, ऊर्जा सुरक्षा और समुद्री क्षेत्र में सहयोग को प्राथमिकता दी गई है। साइप्रस सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया सर्वोच्च नागरिक सम्मान दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा है।

