भारतीय पूंजी बाजार में निवेश के नए अवसर पैदा करते हुए NSE Indices ने 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स लॉन्च किए हैं। इन इंडेक्स का उद्देश्य निवेशकों को अर्थव्यवस्था के अलग-अलग क्षेत्रों के प्रदर्शन को ट्रैक करने के लिए व्यापक और आधुनिक बेंचमार्क उपलब्ध कराना है।
नए इंडेक्स में पावर, हॉस्पिटल, इंश्योरेंस, NBFC, टेलीकॉम, रिटेल और कैपिटल गुड्स जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों को शामिल किया गया है। NSE का मानना है कि इन इंडेक्स के जरिए निवेशक अपनी निवेश रणनीतियों को और अधिक प्रभावी बना सकेंगे। इसके अलावा, एसेट मैनेजमेंट कंपनियों को नए निवेश उत्पाद विकसित करने में भी सहायता मिलेगी।

