Adani Power Stock Split: निवेशकों को 1 के बदले मिले 5 शेयर, कीमत गिरी पर जोरदार रैली जारी

Local Samachaar
1 Min Read

अडानी समूह की प्रमुख कंपनी Adani Power ने अपने शेयरों का पहला स्टॉक स्प्लिट 1:5 के अनुपात में कर दिया है। यानी, अब हर एक शेयर पाँच नए शेयरों में बंट चुका है। इसी के साथ, कंपनी ने फेस वैल्यू को ₹10 से घटाकर ₹2 कर दिया है।

इस प्रक्रिया की रिकॉर्ड डेट 22 सितंबर 2025 तय थी। इसका सीधा फायदा उन निवेशकों को हुआ, जिनके पास उस दिन कंपनी के शेयर मौजूद थे।

स्प्लिट के बाद शेयर का मूल्य ऑप्टिकली कम हो गया। पहले जो शेयर ₹709 पर था, अब वह करीब ₹140-150 में दिखाई दिया। हालांकि निवेशकों की होल्डिंग का कुल मूल्य और कंपनी का मार्केट कैप बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हुआ है।

स्प्लिट के बाद से बाजार में स्टॉक की लिक्विडिटी बढ़ने की संभावना है। छोटे निवेशकों के लिए अब इस शेयर में एंट्री लेना आसान हो गया है। एक्स-डेट पर शेयर ने जोरदार उछाल दर्ज किया और 18-20% तक की बढ़त दिखाई, जिससे यह अपने नए रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुँच गया।

Share This Article