आज बैंक बंद रहने की आशंका, UFBU के आह्वान पर देशभर में बैंक कर्मियों की हड़ताल

Local Samachaar
1 Min Read

बैंक ग्राहकों के लिए आज का दिन परेशानी भरा हो सकता है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने आज देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है, जिसके चलते अधिकांश सरकारी बैंकों का कामकाज प्रभावित रहेगा।

बैंक यूनियनों की प्रमुख मांग 5-डे बैंकिंग सिस्टम को लागू करने की है। यूनियनों का कहना है कि बैंक कर्मचारियों पर लगातार बढ़ता कार्यभार और स्टाफ की कमी के कारण काम का दबाव काफी बढ़ गया है। पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू होने से कर्मचारियों को बेहतर कार्य-जीवन संतुलन मिलेगा।

हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में नकद लेन-देन, चेक क्लियरेंस, लोन संबंधी कार्य और अन्य सेवाएं बाधित हो सकती हैं। हालांकि, एटीएम और ऑनलाइन सेवाएं आमतौर पर चालू रहती हैं, लेकिन कुछ स्थानों पर एटीएम में नकदी की कमी भी देखी जा सकती है।

Share This Article