यूरोपीय संघ ने ऊर्जा नीति को लेकर ऐतिहासिक फैसला लेते हुए रूस से गैस आयात पर 2027 तक पूरी तरह रोक लगाने की घोषणा की है। इस फैसले को EU के सभी सदस्य देशों की मंजूरी मिल चुकी है।
नए नियमों के अनुसार, रूसी एलएनजी और पाइपलाइन गैस दोनों पर चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंध लगाया जाएगा। EU का कहना है कि यह कदम केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि आर्थिक और रणनीतिक दृष्टि से भी बेहद जरूरी है।
यूरोपीय आयोग के अनुसार, इस नीति के तहत सदस्य देशों को वैकल्पिक आपूर्ति स्रोत खोजने और गैस भंडारण क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा की ओर संक्रमण को भी तेज किया जाएगा।

