उत्तराखंड में भारी बर्फबारी से बिगड़े हालात, पहाड़ी जिलों में स्कूल बंद

Local Samachaar
1 Min Read

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में हो रही लगातार भारी बर्फबारी ने हालात बिगाड़ दिए हैं। राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

बर्फबारी के कारण पहाड़ों में जनजीवन प्रभावित होने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है। कई सड़कें बर्फ से ढक गई हैं, जिससे वाहन फिसलने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने स्कूल जाने वाले बच्चों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है।

वहीं, गंगोत्री और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर भी बर्फ जमने के कारण आवाजाही बाधित हो गई है। सीमा सड़क संगठन और प्रशासनिक टीमें सड़कों को खोलने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।

Share This Article