93 मिलियन डॉलर का रक्षा सौदा मंजूर: भारत को मिलेंगी जवे‍लिन एंटी-टैंक मिसाइलें और एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल

Local Samachaar
1 Min Read

अमेरिका ने भारत को हथियार बेचने के एक 93 मिलियन डॉलर के महत्वपूर्ण सौदे को मंजूरी दे दी है। यह सौदा भारत की रक्षा प्रणाली को उच्चस्तरीय तकनीक से लैस करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अमेरिकी डिफेंस सिक्योरिटी कोऑपरेशन एजेंसी ने बताया कि भारत को अत्याधुनिक FGM-148 Javelin मिसाइल सिस्टम, कमांड लॉन्च यूनिट, और Excalibur गाइडेड प्रोजेक्टाइल उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस डील के तहत भारत को 100 जवे‍लिन मिसाइलें, 25 लॉन्च यूनिट, तथा 216 एक्सकैलिबर राउंड्स मिलेंगे। साथ ही उपकरणों की सर्विसिंग, प्रशिक्षण कार्यक्रम, इंजीनियरिंग सहायता और लॉजिस्टिक सपोर्ट भी पैकेज का हिस्सा होगा। DSCA के अनुसार यह मंजूरी भारत की क्षेत्रीय सुरक्षा क्षमताओं को प्रभावी रूप से बढ़ाएगी।

इस मंजूरी की आधिकारिक घोषणा 20 नवंबर 2025 को की गई।

Share This Article