अन्य प्रदेशराजनीतीराज्य

NDA सरकार ने ली औपचारिक शुरूआत: नीतीश कुमार ने 10वीं बार बनाई सरकार, श्रेयसी सिंह समेत 11 मंत्री शपथ लेकर शामिल

बिहार में NDA ने एक बार फिर सत्ता संभालते हुए नई सरकार का गठन कर दिया है। आज यानी 20 नवंबर 2025 को नीतीश कुमार ने दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। पटना के गांधी मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई मुख्यमंत्री, केंद्रीय नेता और अनेक VVIP मेहमानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

नई सरकार के गठन के दौरान विधानसभा में नेतृत्व पदों पर भी अहम निर्णय लिए गए हैं। प्रेम कुमार को बिहार विधानसभा का अगला स्पीकर बनाया जाएगा। इसके साथ ही, युवा नेता श्रेयसी सिंह सहित 11 नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, जिससे सरकार की टीम और विस्तृत व मजबूत हो गई है।

Related Articles

Back to top button