2028 तक मिलेगा 8वें वेतन आयोग का पूरा लाभ, 2026 से बढ़ेगी बेसिक सैलरी, कर्मचारियों को मिलेगा बकाया

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने संकेत दिए हैं कि 8वां वेतन आयोग 2026 से लागू किया जाएगा। हालांकि इसका पूरा असर देखने के लिए 2028 तक इंतजार करना पड़ेगा।
नए वेतन आयोग के बाद न्यूनतम बेसिक वेतन ₹18,000 से बढ़कर ₹44,000 तक पहुंचने की संभावना है। इसकी गणना फिटमेंट फैक्टर 2.46 के आधार पर की जाएगी। इसका सीधा लाभ लाखों कर्मचारियों को होगा।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इससे 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और करीब 65 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। आयोग के लागू होने के बाद महंगाई भत्ता (DA) को शून्य कर दिया जाएगा, क्योंकि नई बेसिक सैलरी महंगाई को ध्यान में रखकर तय की जाएगी।
अभी तक आयोग के सदस्यों की नियुक्ति और टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) की आधिकारिक सूची जारी नहीं हुई है। लेकिन पुराने अनुभव बताते हैं कि वेतन आयोग को पूरी तरह लागू होने में औसतन 2-3 साल लग जाते हैं। इसलिए विशेषज्ञों का मानना है कि 8वें वेतन आयोग का असर 2028 तक पूरी तरह नजर आएगा।




