देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो ने अपनी 9वीं वर्षगांठ पर नया ₹349 सेलिब्रेशन प्लान लॉन्च किया है। यह ऑफर 5 सितंबर से 5 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगा।
इस प्लान के फायदे—
रोज़ाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS।
5G फोन पर अनलिमिटेड 5G डेटा फ्री।
₹3000 के खास वाउचर, जिनमें Zomato, Netmeds, JioHotstar और JioSaavn जैसी सेवाएं शामिल।
Reliance Digital और AJIO पर डिस्काउंट ऑफर।
EaseMyTrip के जरिए ट्रैवल बुकिंग में फायदा।
डिजिटल गोल्ड खरीदने पर 2% अतिरिक्त रिवॉर्ड।
लगातार 12 रिचार्ज करने वालों को 13वां महीना फ्री।
सिर्फ मोबाइल ही नहीं, बल्कि जियो ने अपने होम ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए भी खास पैक पेश किया है। ₹1200 में ग्राहकों को 2 महीने के लिए इंटरनेट, OTT और TV चैनल्स का मज़ा मिलेगा।

