बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि इंटरमीडिएट का परिणाम दोपहर 1:30 बजे घोषित होगा।
रिजल्ट जारी करने के लिए एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार शामिल होकर परिणाम जारी करेंगे। इस दौरान कुल पास प्रतिशत, विषयवार प्रदर्शन और टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी।
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं और किसी भी अफवाह या फर्जी लिंक से बचें। हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।

