अयोध्या में ऐतिहासिक क्षण: पीएम मोदी ने राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर फहराई ध्वजा, 7,000 मेहमान बने गवाह

Local Samachaar
1 Min Read

अयोध्या आज एक ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बना जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा करने के बाद मंदिर के शिखर पर पवित्र भगवा ध्वजा फहराई। 22 फीट लंबी यह विशेष ध्वजा सूर्य प्रतीक और ‘ॐ’ के चिह्न से अलंकृत है।

यह कार्यक्रम विवाह पंचमी के पावन दिन आयोजित किया गया, जो भगवान श्रीराम और माता सीता के दिव्य विवाह की स्मृति से जुड़ा है। समारोह में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रमुख संतों और करीब 7,000 आमंत्रित अतिथियों ने भाग लिया।

अयोध्या में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतज़ाम किए गए। राम पथ की पूरी 2.5 किमी सड़क को प्रतिबंधित जोन घोषित किया गया। प्रधानमंत्री के आगमन पर शहर में भव्य रोड शो भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे मार्ग पर जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे।

Share This Article