नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही बैंकिंग क्षेत्र में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। 1 अप्रैल 2026 से ATM से कैश निकालने के नियमों में बदलाव लागू हो जाएंगे, जिनमें QR कोड आधारित कैश निकासी प्रमुख है।
इस सुविधा के तहत ग्राहक बिना डेबिट कार्ड के ही ATM से पैसे निकाल सकेंगे। उन्हें केवल अपने स्मार्टफोन में मौजूद UPI ऐप का उपयोग करना होगा। ATM स्क्रीन पर दिखने वाले QR कोड को स्कैन करने के बाद ग्राहक आसानी से कैश निकाल पाएंगे।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के साथ-साथ सुरक्षा को भी मजबूत करेगा। हालांकि, यह सुविधा फिलहाल सभी बैंकों और ATM पर उपलब्ध नहीं होगी और इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

