दिल्ली धमाका: फिदायीन हमले की आशंका, फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ रहे तार; देशभर में हाई अलर्ट

Local Samachaar
1 Min Read

राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुआ कार धमाका अब आतंकी जांच एजेंसियों के रडार पर है। इस धमाके में 8 लोगों की मौत और 15 से ज़्यादा लोगों के घायल होने की पुष्टि हो चुकी है। विस्फोटक सामग्री की प्रकृति और घटनास्थल से मिले सबूत यह इशारा कर रहे हैं कि यह एक योजनाबद्ध हमला था।

सूत्रों के मुताबिक, जांच में पता चला है कि कार फरीदाबाद से जुड़ी थी और कुछ समय पहले एक संदिग्ध व्यक्ति ‘डॉक्टर उमर मोहम्मद’ इससे जुड़ा हुआ था। एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि कहीं यह फिदायीन हमला तो नहीं था।

विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट आधारित सामग्री (ANFO) का इस्तेमाल होने की आशंका जताई जा रही है। एनआईए और दिल्ली पुलिस की विशेष टीमें घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच कर रही हैं।

गृह मंत्रालय ने इस घटना को लेकर हाई लेवल मीटिंग बुलाई है, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, आईबी और एनएसजी के शीर्ष अधिकारी शामिल हैं। मीटिंग में देशभर में सुरक्षा बढ़ाने और खुफिया इनपुट्स को साझा करने की रणनीति पर चर्चा की जा रही है।

Share This Article