बिहार में आज आखिरी चरण की वोटिंग, 3.7 करोड़ मतदाता चुनेंगे 122 सीटों पर विजेता

Local Samachaar
1 Min Read

बिहार विधानसभा चुनाव का आखिरी और सबसे अहम चरण आज हो रहा है। सुबह 7 बजे से 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान जारी है। इस फेज में 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं और 3.7 करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट डाल रहे हैं।

सीमांचल और चंपारण इलाके में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 9 बजे तक 14.55% वोटिंग दर्ज हुई। अधिकांश सीटों पर मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा।

यह चरण तय करेगा कि बिहार में एनडीए सत्ता में लौटेगा या इंडिया गठबंधन नई सरकार बनाएगा। सुरक्षा एजेंसियों ने सभी मतदान केंद्रों पर सख्त व्यवस्था की है।

Share This Article