पूर्वोत्तर भारत में गूंजे म्यांमार के भूकंप के झटके, कोई नुकसान नहीं

Local Samachaar
1 Min Read

म्यांमार में सोमवार सुबह आए 4.7 तीव्रता के भूकंप से भारत के कई हिस्से हिल उठे। भूकंप का केंद्र मणिपुर से लगे इलाके में 15 किलोमीटर गहराई पर स्थित था।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक इसके झटके पड़ोसी देशों और भारत के असम, नागालैंड और मणिपुर में महसूस किए गए। लोगों ने कंपन महसूस होने के बाद सोशल मीडिया पर भी अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं।

अभी तक कहीं से जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन स्थानीय प्रशासन सतर्कता बनाए हुए है। भूगर्भ विशेषज्ञों का कहना है कि यह इलाका लगातार भूकंपीय गतिविधियों वाला है और यहां ऐसे झटके असामान्य नहीं हैं।

Share This Article