Red Fort Blast: केंद्र सरकार ने माना आतंकी हमला, NIA करेगी जांच

Local Samachaar
1 Min Read

नई दिल्ली, 12 नवंबर — 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट को केंद्र सरकार ने अब आधिकारिक रूप से आतंकी हमला घोषित किया है।

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस पर सख्त प्रस्ताव पारित किया गया। सरकार ने इसे “देश-विरोधी ताकतों की सोची-समझी साजिश” बताया।

बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया, “यह कायराना हमला देश की एकता पर सीधा वार था। भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर कायम रहेगा।”

NIA को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो धमाके में इस्तेमाल विस्फोटक, फंडिंग चैनल और संदिग्ध संगठनों की भूमिका की जांच करेगी।

यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक Hyundai i20 कार में हुआ था, जिसमें 8 लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए।

सुरक्षा एजेंसियां राजधानी में हाई अलर्ट पर हैं।

Share This Article