पंजाबी सिनेमा और बॉलीवुड के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्हें 2025 इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में बेस्ट परफॉर्मेंस बाय एन एक्टर कैटेगरी के लिए नॉमिनेशन मिला है।
दिलजीत का यह नामांकन नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए है। इस फिल्म में उन्होंने मशहूर पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की भूमिका निभाई थी।
दिलजीत ने इस उपलब्धि पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा – “It’s all because of Imtiaz Ali Sir” यानी उन्होंने इस पूरे क्रेडिट का श्रेय फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली को दिया।
खास बात यह है कि फिल्म को भी ‘बेस्ट टीवी मूवी/मिनी-सीरीज़’ कैटेगरी में नामांकन मिला है। इस तरह, यह फिल्म दो श्रेणियों में इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स की रेस में शामिल हो चुकी है।
इस नॉमिनेशन के साथ, दिलजीत अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर कलाकारों जैसे डेविड मिशेल, ओरिओल प्ला और डिएगो वाज़क्वेज़ से मुकाबला करेंगे।

