‘डेमन स्लेयर: इन्फिनिटी कैसल’ ने रिलीज़ से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में जबरदस्त क्रेज

Local Samachaar
1 Min Read

जापानी एनीमे फिल्म Demon Slayer: Kimetsu no Yaiba – Infinity Castle का क्रेज भारत में भी सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म 12 सितंबर 2025 को रिलीज़ होनी है, लेकिन इससे पहले ही एडवांस टिकट बुकिंग ने रिकॉर्ड बना दिए हैं।

पहली बार किसी जापानी फिल्म के लिए भारत में सुबह 5 बजे के शो रखे गए हैं और यह शो भी तेजी से सोल्ड-आउट हो रहे हैं। फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और जापानी भाषा में प्रदर्शित की जाएगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि वीकेंड पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर सकती है। वहीं, सीरीज के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर यह है कि Demon Slayer के चारों सीज़न पहले से ही OTT प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं।

Share This Article