ट्रंप समर्थक और दक्षिणपंथी कार्यकर्ता चार्ली कर्क की गोली मारकर हत्या

Local Samachaar
1 Min Read

अमेरिका में राजनीतिक हिंसा का बड़ा मामला सामने आया है। डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और कंजरवेटिव कार्यकर्ता चार्ली कर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात 10 सितंबर 2025 को यूटा वैली यूनिवर्सिटी (UVU), ओरेम में हुई, जहां वह अपने “अमेरिकन कमबैक टूर” के पहले कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

रिपोर्ट के अनुसार, कर्क को गर्दन में गोली लगी और उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस का मानना है कि हमला छत या किसी ऊँचाई से किया गया और यह पूरी तरह टारगेटेड अटैक था।

यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने इस घटना को “राजनीतिक हत्या” करार दिया। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे “अमेरिका के लिए अंधकारमय क्षण” बताते हुए शोक व्यक्त किया और देशभर में झंडे झुकाने के आदेश दिए। फिलहाल हमलावर की पहचान साफ़ नहीं हो पाई है।

Share This Article