जीएसटी काउंसिल के फैसलों से बाजार में उत्साह, सेंसेक्स-निफ्टी 1% से ज्यादा चढ़े

Local Samachaar
1 Min Read

देश के शेयर बाजारों ने आज जीएसटी सुधारों का गर्मजोशी से स्वागत किया। सेंसेक्स 888 अंक की छलांग लगाकर 81,456 पर खुला, जबकि निफ्टी 265 अंक बढ़कर 24,980 तक पहुंच गया।

जीएसटी काउंसिल ने 5%, 12%, 18% और 28% की चार दरों को खत्म कर केवल दो स्लैब — 5% और 18% — लागू करने का निर्णय लिया है। यह बदलाव 22 सितंबर से लागू होंगे।

इस सुधार से रोज़मर्रा की ज़रूरी चीजें जैसे पैकेज्ड फूड, साबुन, शैंपू, टूथब्रश और साइकिल सस्ती होंगी। वहीं, सभी व्यक्तिगत बीमा योजनाएं अब जीएसटी मुक्त होंगी। हालांकि, लग्ज़री और हानिकारक वस्तुओं पर टैक्स 40% तक बढ़ा दिया गया है।

बाजार में सबसे अधिक बढ़त ऑटो और FMCG सेक्टर में देखी गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और ईicher मोटर्स जैसे शेयर टॉप गेनर रहे। बीमा क्षेत्र में भी LIC और ICICI Lombard जैसे स्टॉक्स मजबूत हुए।

निवेश विशेषज्ञों का मानना है कि इन सुधारों से खपत और निवेश दोनों में उछाल आएगा और यह अमेरिकी टैरिफ के नकारात्मक असर को भी आंशिक रूप से कम करेगा।

Share This Article