यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता: जेद्दा-कोझिकोड AI एक्सप्रेस फ्लाइट की कोच्चि में आपात लैंडिंग

Local Samachaar
1 Min Read

जेद्दा से कोझिकोड जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-398 को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा, जिसके चलते विमान को केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर एहतियातन उतारना पड़ा

यह घटना 18 दिसंबर 2025 को हुई। बताया जा रहा है कि विमान में दाहिने हिस्से के टायर या लैंडिंग गियर से संबंधित तकनीकी समस्या सामने आई थी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पायलट ने तुरंत विमान को कोच्चि की ओर मोड़ने का फैसला किया।

एयरपोर्ट प्रशासन और आपात सेवाएं पहले से अलर्ट पर थीं। विमान ने सुबह करीब 9 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। फ्लाइट में सवार 160 से अधिक यात्रियों और क्रू मेंबर्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचा

Share This Article