देहरादून जिले के डोईवाला इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ MDDA ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक मस्जिद को सील कर दिया है। यह मस्जिद बिना अनुमति और नियमों की अनदेखी करते हुए बनाई जा रही थी।
जानकारी के अनुसार, यह मामला रानीपोखरी थाना क्षेत्र का है। शिकायत मिलने के बाद MDDA की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पाया कि निर्माण कार्य विकास प्राधिकरण के नियमों के खिलाफ चल रहा था।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई के समय भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया। हालांकि, प्रशासन की सतर्कता के चलते मौके पर किसी भी तरह का विरोध या हंगामा नहीं हुआ।
