नागपुर से भागवत का बड़ा संदेश: “पहलगाम हमला बताता है असली साथी कौन”

Local Samachaar
1 Min Read

नागपुर में संघ के शताब्दी वर्ष के विजयादशमी कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हालिया पहलगाम आतंकी हमला केवल एक घटना नहीं थी, बल्कि उसने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत के सच्चे दोस्त कौन हैं और छिपे हुए दुश्मन कौन।

भागवत ने कहा कि आतंकियों ने विशेष रूप से हिंदुओं को पहचानकर निशाना बनाया, लेकिन इस पर सरकार और सेना ने करारा जवाब दिया, जिससे देश का मनोबल ऊँचा हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि इस हमले के बाद दुनिया के कई देशों की नीतियों का असली चेहरा सामने आ गया। संघ प्रमुख ने लोगों से आह्वान किया कि वे इस चुनौतीपूर्ण समय में सतर्क, संगठित और आत्मनिर्भर बनें, तभी भारत सभी खतरों का सामना कर सकेगा।

Share This Article