देश

भारत-रूस रिश्तों में नई मजबूती, दिसंबर में आएंगे राष्ट्रपति पुतिन, मोदी संग होगी शिखर वार्ता

भारत और रूस के रिश्तों को नई ऊंचाई देने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिसंबर 2025 में भारत दौरे पर आ रहे हैं। क्रेमलिन ने इसकी पुष्टि कर दी है।

पुतिन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। दोनों नेताओं के बीच रक्षा सहयोग, व्यापार, ऊर्जा साझेदारी और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी कहा है कि पुतिन की यात्रा दिसंबर में होगी और इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। पुतिन ने इस मौके पर पीएम मोदी को भरोसेमंद साझेदार और प्रिय मित्र बताते हुए कहा कि वे इस मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं।

Related Articles

Back to top button