UPSC जॉब्स 2025: 213 पदों पर निकली भर्ती, फीस ₹25, आयु सीमा 50 वर्ष तक, जल्दी करें आवेदन

Local Samachaar
1 Min Read

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 213 पदों के लिए विशेष भर्ती विज्ञापन जारी किया है। इसमें कई अहम पद शामिल हैं जैसे लीक्चरर, अकाउंट्स ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर, डिप्टी लीगल एडवाइजर और अतिरिक्त सरकारी अधिवक्ता।

भर्ती के लिए सामान्य उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क केवल ₹25 है। महिला उम्मीदवारों, SC, ST और PwBD वर्ग को शुल्क नहीं देना होगा। अगर कोई अभ्यर्थी दो पदों के लिए आवेदन करता है तो उसे ₹50 शुल्क देना होगा।

फीस जमा करने के लिए नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI और SBI शाखा से कैश डिपॉजिट जैसे विकल्प उपलब्ध हैं।

UPSC ने कहा है कि उम्मीदवार आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन अवश्य पढ़ें। इसमें सभी शैक्षणिक योग्यताएं, अनुभव और चयन प्रक्रिया का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए योग्य उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करना चाहिए।

Share This Article