1 अक्टूबर 2025 को शारदीय नवरात्र का नौवां दिन है, जिसे महानवमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के नवें स्वरूप सिद्धिदात्री देवी की पूजा होती है। धार्मिक मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री की आराधना से भक्तों को अलौकिक सिद्धियां प्राप्त होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
महानवमी पर सुबह स्नान-ध्यान कर कलश पूजन, दुर्गा सप्तशती का पाठ और हवन करना शुभ माना जाता है। इस दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व है। नौ कन्याओं और एक बालक को देवी स्वरूप मानकर भोजन और उपहार दिए जाते हैं। मान्यता है कि इससे देवी प्रसन्न होकर सभी इच्छाएं पूरी करती हैं।

