राम मंदिर निर्माण पूरा, पीएम मोदी 25 नवंबर को करेंगे अयोध्या में ध्वजारोहण

Local Samachaar
1 Min Read

अयोध्या के राम मंदिर का निर्माण अब पूरी तरह पूरा हो गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जानकारी दी कि मंदिर परिसर के सभी मुख्य और उपमंदिर बनकर तैयार हो चुके हैं।

अब 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर में ध्वज फहराएंगे। इस ध्वज का वजन करीब 11 किलो और लंबाई 22 फुट होगी। सेना ने इसकी रिहर्सल भी कर ली है ताकि कार्यक्रम के दिन सब कुछ सटीक तरीके से हो।

हालांकि ट्रस्ट के मुताबिक, मंदिर परिसर की परिधि दीवार, अतिथि गृह और कार्यालय जैसी कुछ निर्माण परियोजनाएं अभी भी जारी हैं। अयोध्या प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्लान तैयार किया है ताकि यह ऐतिहासिक समारोह बिना किसी बाधा के सम्पन्न हो सके।

Share This Article