उत्तराखंड रजत जयंती: जनभागीदारी पर होगा विशेष फोकस, सीएम धामी ने कहा—“हर वर्ग की होगी भागीदारी”

Local Samachaar
1 Min Read

उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती कार्यक्रमों की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में आयोजित बैठक में कहा कि इस बार राज्य की वर्षगांठ जनता के सहयोग से मनाई जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोहों में हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
सीएम धामी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। यह हमारा कर्तव्य है कि अगले 25 वर्षों के लिए एक मजबूत और स्थायी विकास का खाका तैयार करें।”
रजत जयंती समारोह में सांस्कृतिक झलकियों के साथ राज्य की उपलब्धियों का प्रदर्शन, महिला एवं युवा सशक्तिकरण पर आधारित सत्र, और विशेष विधानसभा सत्र का आयोजन भी प्रस्तावित है।

Share This Article