रेड अलर्ट के बीच चारधाम और हेमकुंड यात्रा 5 सितंबर तक रोकी गई

Local Samachaar
1 Min Read

उत्तराखंड में लगातार बारिश और भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक रोक दी है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने बताया कि भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर मलबा और पत्थर गिरने से रास्ते बाधित हैं।

 

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसी कारण यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की।

सरकार ने कहा है कि सड़कों की सफाई और निगरानी का काम तेजी से किया जा रहा है और हालात सामान्य होने पर यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।

Share This Article