उत्तराखंड सरकार का जनहित में बड़ा फैसला, तंबाकू और निकोटिन युक्त खाद्य उत्पादों पर प्रतिबंध

Local Samachaar
1 Min Read

प्रदेशवासियों को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने और जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से उत्तराखंड सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। सरकार की इस पहल के तहत राज्य में गुटखा, पान मसाला और तंबाकू या निकोटिन युक्त खाद्य पदार्थों पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई है। इस कदम का उद्देश्य हानिकारक उत्पादों के इस्तेमाल को नियंत्रित करना और लोगों को इनके दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखना है।

Share This Article