Uttarakhand Weather Update: केदारनाथ-यमुनोत्री में बर्फबारी, इन 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

Local Samachaar
1 Min Read

3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना, मैदानी इलाकों में गिरेगा तापमान

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के साथ ठंड बढ़ने के संकेत मिलने लगे हैं। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में दोपहर बाद बर्फबारी हुई। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने पांच पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 25 अक्तूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में तेज गर्जन के साथ मौसम खराब होने की भी संभावना है।

मैदानी इलाकों में भी बढ़ेगी ठंड

पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का प्रभाव मैदानी इलाकों के तापमान पर भी पड़ सकता है। तापमान गिरने से सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बढ़ सकता है।

Share This Article