उत्तराखंड विधानसभा के तृतीय सत्र पर लगी मुहर, 27 अक्टूबर से गैरसैंण में शुरू होगी कार्यवाही

Local Samachaar
1 Min Read

उत्तराखंड में विधानसभा के तीसरे सत्र के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है। राज्य विधानसभा का इस वर्ष का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में प्रारंभ होगा। लोकभवन से हरी झंडी मिलने के बाद मंगलवार को सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई। अब सत्र के दौरान सदन में उठाए जाने वाले विषयों और विधायी कार्यों पर सभी की नजरें रहेंगी। सत्र से जुड़ी विस्तृत कार्यसूची की जानकारी आधिकारिक रूप से जारी होने के बाद सामने आएगी।

Share This Article