
शेयर बाजार में मंगलवार को उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार समाप्त हुआ। दिन की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 150 अंक नीचे कारोबार कर रहा था और निफ्टी में केवल 8 अंकों की गिरावट थी। हालांकि, बाद में बाजार पर दबाव बढ़ा और सेंसेक्स 388 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।
निफ्टी में भी 112 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। बढ़ती तेल कीमतों और कमजोर रुपये को बाजार में दबाव के प्रमुख कारणों में गिना गया।
