पीपलकोटी में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन टनल में पानी-मलबा घुसा, राहत दलों का अभियान जारी

News Desk
1 Min Read

चमोली जिले के पीपलकोटी में निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टनल में गुरुवार शाम अचानक पानी और मलबा घुसने से बड़ा हादसा हो गया। घटना के समय टनल में मौजूद श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

राहत कार्य के दौरान कई श्रमिकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। ताज़ा रिपोर्टों के मुताबिक सात श्रमिकों की जान जा चुकी है, जबकि एक श्रमिक की तलाश जारी है। NDRF और अन्य बचाव एजेंसियां चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में राहत कार्य कर रही हैं।

Share This Article