भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार सुबह कारोबार के दौरान सेंसेक्स 900 अंक से अधिक टूट गया, जबकि निफ्टी भी 23,700 के नीचे पहुंच गया।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेत और कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजे इस गिरावट की प्रमुख वजह रहे।

