भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी, तीन जिलों में अधिक वर्षा की संभावना

Local Samachaar
1 Min Read

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन जिलों में अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

संभावित बारिश को देखते हुए प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और नदियों के जलस्तर बढ़ने की आशंका के मद्देनज़र लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक मौसम पर विशेष नजर रखने की सलाह दी है।

Share This Article