शिक्षा जवाबदेही पर संसद में चर्चा की शर्त, सोनम वांगचुक खत्म कर सकते हैं अनशन

Local Samachaar
1 Min Read


जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो ने कहा कि अगर मानसून सत्र में शिक्षा जवाबदेही का मुद्दा प्रमुखता से उठाने का भरोसा मिलता है तो वांगचुक अनशन समाप्त कर देंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों के नेताओं से सफदरजंग अस्पताल में मुलाकात की अपील की। इस बीच दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि 20 जुलाई के संसद मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है।

Share This Article