प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी मेलबर्न में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और व्यापार, निवेश, रक्षा तथा तकनीक जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे।
वे ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल सैम मोस्टिन से भी मुलाकात करेंगे और भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद करेंगे।
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध पहले से अधिक मजबूत हुए हैं और दोनों देश कई क्षेत्रों में साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

