रिपोर्ट: रूस में पेट्रोल की कमी, भारत से ईंधन मंगाने का दावा

Local Samachaar
1 Min Read

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान रूस में पेट्रोल की कमी की खबरें सामने आई हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के हमलों के बाद रूस के कई इलाकों में ईंधन की उपलब्धता प्रभावित हुई है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस ने इस कमी को पूरा करने के लिए भारत से पेट्रोल मंगाया है। बताया गया है कि भारत से करीब 60 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल भेजा गया है। हालांकि इस बारे में दोनों देशों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

रूस के कुछ इलाकों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगने और सीमित मात्रा में ईंधन मिलने की खबर भी सामने आई है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी माना है कि देश में ईंधन आपूर्ति से जुड़ी कुछ समस्याएं बनी हुई हैं।

Share This Article